झारखंड कोरोना: एक दिन में मिले इतने नए मरीज, 1158 मरीज हुए ठीक

img
 रांची, 09 अक्टूबर यूपी किरण। झारखण्ड में शुक्रवार को 768 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 1158 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।  राज्य में कोरोना से छह लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो से एक ,धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक और रांची से तीन मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 314, बोकारो से 48, चतरा से 5, देवघर से 7, धनबाद से 41, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) से 103, गढ़वा से 26, गिरिडीह से 10, गोड्डा से 37, गुमला से 19, हजारीबाग से 15, जामताड़ा से 16, खूंटी से 35, कोडरमा से 4, लातेहार से 6, लोहरदगा से 12, पाकुड़ से 1, पलामू से 7, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 5, सराईकेला से 19, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से 19 मरीज मिले हैं।
राज्य में कुल कोविड-19 के मामले अब 91254 हो गए हैं। इसमें 8819 सक्रिय केस हैं। 81654 ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 781 मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 89. 47 प्रतिशत है।

 

Related News