रांची-धनबाद से कोलकाता तक ED की महारेड, अवैध कोयला खनन रैकेट की जड़ें हिलाने उतरी टीमें

रांची-धनबाद से कोलकाता तक ED की महारेड, अवैध कोयला खनन रैकेट की जड़ें हिलाने उतरी टीमें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह अवैध कोयला खनन और तस्करी के बड़े नेटवर्क पर प्रहार करते हुए एक साथ तीन बड़े शहरों में छापेमारी शुरू की है। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें झारखंड की राजधानी रांची, कोयलांचल के केंद्र धनबाद और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक साथ कई ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। इस अचानक हुई कार्रवाई से कोयला कारोबारियों और इससे जुड़े रसूखदारों में हड़कंप मच गया है।

लोकल इनपुट के बाद रांची और कोयलांचल धनबाद में एक साथ दबिश स्थानीय स्तर पर मिले पुख्ता इनपुट्स और खुफिया जानकारी के आधार पर ED की टीमों ने तड़के ही मोर्चा संभाल लिया। धनबाद के कई रसूखदार कोयला व्यापारियों और सिंडिकेट से जुड़े लोगों के ठिकानों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में कागजातों को खंगाला जा रहा है। वहीं रांची में भी इस नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। एजेंसी को शक है कि अवैध खनन से कमाए गए करोड़ों रुपये को शेल कंपनियों के जरिए ठिकाने लगाया गया है।

कोलकाता से जुड़े तार, हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के सुराग तलाश रही टीमें इस पूरे अवैध खेल की कड़ियां सिर्फ झारखंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इसके वित्तीय तार कोलकाता से गहरे जुड़े हैं। कोलकाता में स्थित कई संदिग्ध कॉर्पोरेट दफ्तरों और ठिकानों पर ED की टीमें जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अवैध कोयले की कमाई को सफेद करने के लिए कोलकाता के रूट का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस रेड के बाद कई बड़े चेहरों और मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

 

Latest Posts