स्कूलों में बड़ा बदलाव! शनिवार को रहेगा हाफ-डे, शिक्षा विभाग के नए आदेश से छात्रों और शिक्षकों को बड़ी राहत
देश भर के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों के समय और छुट्टियों को लेकर मौसम और त्योहारों के हिसाब से लगातार बदलाव किए जाते हैं। कुछ राज्यों में जहां महीने के चौथे शनिवार को पूर्ण अवकाश रहता है, वहीं अब एक बड़े राज्य में शनिवार को स्कूलों में हाफ-डे (आधी छुट्टी) का ऐलान कर दिया गया है।
बच्चों की सुविधा और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए यह नया फैसला लिया गया है, जिससे स्कूली छात्रों को काफी राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि यह बदलाव कहां हुआ है और इसके लिए नया टाइमटेबल क्या तय किया गया है।
बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को रहेगा हाफ-डे
बिहार के शिक्षा विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए शनिवार को हाफ-डे करने का आदेश जारी किया गया है। कक्षा पहली से लेकर 8वीं तक के छात्रों के लिए शनिवार को स्कूलों में आधे दिन ही पढ़ाई कराने की व्यवस्था की गई है।
सरकार के इस निर्देश के बाद बिहार के तमाम प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में शनिवार के दिन पढ़ाई सिर्फ आधे दिन ही हुआ करेगी।
क्यों लागू की गई स्कूलों में शनिवार की आधी छुट्टी?
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. के हस्ताक्षर से पहले जारी 12 दिसंबर 2025 के आदेश में थोड़ा संशोधन करते हुए नया दिशा-निर्देश सामने आया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ाई के घंटों को संतुलित करने और बच्चों की एक्स्ट्रा एक्टिविटी (सह-शैक्षणिक गतिविधियों) को बढ़ावा देने के मुख्य उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
लगातार छह दिन की लंबी पढ़ाई के बाद छात्रों पर से मानसिक दबाव कम करने और उन्हें खेलकूद या अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का मौका देने के लिए शनिवार को आधे दिन की यह व्यवस्था लाई गई है।
क्या रहेगा शनिवार का नया स्कूल टाइमटेबल?
नए टाइमटेबल के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी स्कूलों का समय और पढ़ाई का रूटीन पहले की तरह ही सामान्य रूप से जारी रहेगा। सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक का होगा। लेकिन शनिवार के दिन स्कूल का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही रहेगा।
कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से 12:40 बजे तक लंच का समय निर्धारित किया गया है। जैसे ही शनिवार को लंच का यह समय समाप्त होगा, उसके तुरंत बाद पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी।