यूपी के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! PET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख और जरूरी डिटेल्स
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य के सरकारी नौकरी के तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में ग्रुप 'C' के पदों पर निकलने वाली सभी भर्तियों में शामिल होने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य होता है। ऐसे में जो उम्मीदवार लंबे समय से इस का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 3 अगस्त 2026
-
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख: 1 सितंबर 2026
-
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2026
-
आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) की आखिरी तारीख: 8 सितंबर 2026
कौन कर सकता है आवेदन और क्या है योग्यता?
इस परीक्षा के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके अलावा 12वीं, डिप्लोमा या स्नातक डिग्री धारक भी इसके लिए पात्र हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना तय नियमों के अनुसार की जाएगी।
आवेदन करने से पहले OTR है अनिवार्य
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नियमों के अनुसार, किसी भी भर्ती या परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से OTR किया हुआ है, वे सीधे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन करके फॉर्म भर सकते हैं। नए उम्मीदवारों को पहले OTR नंबर जनरेट करना होगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम समय में सर्वर पर लोड बढ़ने से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।