ICMAI June 2026 Results Out: ICMAI ने जून 2026 के नतीजे किए जारी, इंटरमीडिएट परीक्षा में रौनक जैन ने किया टॉप; देखें 10 टॉपर्स की लिस्ट
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने सीएमए (CMA) जून 2026 सत्र के इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आईसीएएमआई की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार के परिणामों में गुजरात के सूरत शहर का दबदबा देखने को मिला है, जहां इंटरमीडिएट परीक्षा में रौनक जैन (Raunak Jain) ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।
सीएमए इंटरमीडिएट जून 2026: टॉप 10 रैंक होल्डर्स की लिस्ट
इंटरमीडिएट परीक्षा (Syllabus 2022) के अंतर्गत प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:
| रैंक (Rank) | छात्र/छात्रा का नाम (Name) | शहर (City) |
| 1 | रौनक जैन (Raunak Jain) | सूरत (Surat) |
| 2 | मोहित दास (Mohit Das) | विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) |
| 3 | कांतला प्रशांत रेड्डी (Kantala Prashanth Reddy) | हैदराबाद (Hyderabad) |
| 4 | हर्ष सुनीत जैन (Harsh Sunit Jain) | सूरत (Surat) |
| 4 | तारक साई राम पी (Tarak Sai Ram P) | गुंटूर (Guntur) |
| 5 | पूर्वांश बाल्दी (Purvansh Baldi) | सूरत (Surat) |
| 6 | विनोद साहू (Vinod Sahu) | ब्यावर (Beawar) |
| 7 | दियाकुमारी जगदीशभाई खलासी (Diyakumari Jagdishbhai Khalasi) | सूरत (Surat) |
| 8 | गुंटूरी पुजिता (Gunturi Pujitha) | विजयवाड़ा (Vijayawada) |
| 8 | प्रिया बजाज (Preya Bazaz) | आसनसोल (Asansol) |
| 9 | पेनूगोंडा साई राघवेंद्र रेड्डी (Penugonda Sai Raghavendra Reddy) | गुंटूर (Guntur) |
| 10 | मुफ्लिला सरीन (Muflila Sereen) | तंजावुर, तमिलनाडु (Thanjavur) |
सीएमए फाइनल परीक्षा में मोक्षित वंसी कृष्णा ने मारी बाजी
इसके साथ ही ICMAI ने फाइनल परीक्षा के भी नतीजे जारी कर दिए हैं। फाइनल परीक्षा में गुंटूर के मोक्षित वंसी कृष्णा मट्टुपल्ली (Mokshit Vamsi Krishna Mattupalli) ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। नवी मुंबई के राहुल कैलास भोइर ने दूसरा और गुंटूर के वन्नेमरेड्डी हेमंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
-
सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।
-
इसके बाद 'CMA Inter/Final June 2026 Result' लिंक को चुनें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
-
स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड आ जाएगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।