NEET Paper Leak Update: सवाल याद, चिट तैयार और फिर लीक... CBI की 94 पेज की चार्जशीट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

NEET Paper Leak Update: सवाल याद, चिट तैयार और फिर लीक... CBI की 94 पेज की चार्जशीट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

देशभर में चर्चित रहे NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली की एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट में अपनी विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स और सीबीआई के दस्तावेजों के मुताबिक, यह चार्जशीट 94 पन्नों की है, जबकि पूरी केस फाइल 20,000 से ज्यादा पन्नों की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं कि कैसे परीक्षा से ठीक पहले सुनियोजित तरीके से मास्टरमाइंड्स ने सवालों को हासिल किया, उनके नोट्स तैयार किए और फिर छात्रों तक पहुंचा कर इस पूरी धांधली को अंजाम दिया।

'कैलाश' और 'शिवालिक' कोडनेम का इस्तेमाल

सीबीआई की जांच में सामने आया है कि इस हाई-प्रोफाइल पेपर लीक सिंडिकेट को छिपाने के लिए शातिर तरीकों का इस्तेमाल किया गया था। देश की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं—'कैलाश' और 'शिवालिक'—के नाम पर इस खेल के कोडनेम रखे गए थे। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों के दो अलग-अलग सेट भेजने और वितरण के दौरान इन्हीं कोड्स का इस्तेमाल कर सांठगांठ की गई थी, ताकि किसी को भनक न लग सके कि सिस्टम के भीतर से सुरक्षा में सेंध लगाई जा रही है।

ऐसे रची गई साजिश: सवाल याद किए और तैयार की गई चिट

चार्जशीट के मुताबिक, इस लीक कांड के तार सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जुड़े आंतरिक लोगों से जुड़े थे। जांच में खुलासा हुआ कि NTA के प्रश्न पत्र तैयार करने वाले पैनल में शामिल विशेषज्ञों ने अपनी गोपनीयता की शपथ और पद का दुरुपयोग किया।

  • महाराष्ट्र के लातूर और पुणे में विशेष कोचिंग और सीक्रेट कक्षाएं चलाई गईं।

  • मास्टरमाइंड्स ने परीक्षा से पहले ही मूल प्रश्नपत्र के प्रश्नों को अपने पास हासिल कर लिया था।

  • छात्रों को इन सवालों को रटवाया गया, उनके हाथों से कॉपियों और नोटपैड पर नोट्स (चिट) तैयार करवाए गए, जो बाद में असली मास्टर क्वेश्चन पेपर से हूबहू मेल खा गए।

NTA के विशेषज्ञ और बिचौलिए निकले मास्टरमाइंड

जागंच एजेंसी ने इस मामले में अब तक NTA के कुछ प्रमुख एक्सपर्ट्स और बिचौलियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में NTA की बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के पेपर से जुड़े पैनल के सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन्होंने भारी-भरकम रकम (लाखों रुपये) लेकर नीट के छात्रों को परीक्षा से कुछ दिन पहले ही लीक प्रश्न और उनके सटीक उत्तर उपलब्ध करा दिए थे। इस बड़ी गड़बड़ी के सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय और NTA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे, जिसके बाद देश भर में कड़ा विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला था।

Latest Posts