सियासी घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताई वजह, इसलिए छोड़ी कांग्रेस पार्टी

img

नई दिल्ली॥ एमपी में इन दिनों जारी राजनीतिक उठापटक अपने चरम पर है। कांग्रेस सरकार के दावे और विपक्ष के हमले के बीच कड़ियां इस तरह उलझ गई हैं कि, ये तय कर पाना सम्भव नहीं हो रहा है कि, आखिरकार ऊंट किस करवट बैठेगा।

हालांकि, ये तो सभी जानते हैं कि ये सियासी उठापटक की शुरुआत सिन्धिया के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण हुई है। अब तक कई लोग इस असमंजस में भी हैं कि, आखिर वो कौन से मूल कारण हैं जिसके चलते ज्योतिरादित्य सिन्धिया ने कांग्रेस का 18 वर्ष पुराना साथ एकदम से छोड़ दिया।

फिलहाल, इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिन्धिया ने खुद दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की वजह बताई। सिन्धिया के अनुसार, बीते 1 वर्ष से कांग्रेस सरकार में युवाओं की बातें नहीं सुनी जा रही थीं। प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त था। साथ ही, दस दिनों में प्रदेश के किसानों का कर्जमाफ करने वाली सरकार 16 महीने बीतने के बाद भी किसानों से किया गया वादा पूरा नहीं कर पाई।

पढि़ए-डोनाल्ड ट्रंप भारत में लाए Corona Virus, सीएम योगी के पूर्व मंत्री ने किया खुलासा

सिन्धिया ने कहा कि, ऐसे कारणों के चलते उन्हें कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि, सरकार में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वादे किए थे उसे एक साल बाद भी पूरा नहीं किया गया। यही मुख्य वजह है कि, मैंने पार्टी छोड़ दी।

Related News