Jyotish Tips: घर की तिजोरी में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

img

नई दिल्ली: हर कोई चाहता है कि उसके घर में कभी भी पैसों की कमी न हो और वह एक सफल इंसान बने. जिसके लिए सभी बहुत मेहनत करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी होना जरूरी है। लेकिन कई बार लक्ष्मी जी की कृपा न होने पर भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए मां की कृपा पाने के लिए कुछ वास्तु उपायों को अपनाना जरूरी है।

इन्हीं वास्तु उपायों में से एक है घर की तिजोरी। आमतौर पर तिजोरी सबके घर में होती है। लेकिन कई लोगों की आदत होती है कि वो इसे ऐसे ही खाली छोड़ देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। घर की तिजोरी या अलमारी में कुछ पैसे के साथ कुछ चीजें जरूर रखनी चाहिए। घर में पैसों की कमी नहीं होगी। साथ ही आप पर माता की कृपा भी बनी रहेगी।

कुबेर यंत्र
कुबेर यंत्र वास्तु शास्त्र में बहुत प्रभावी माना जाता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए इसे घर की तिजोरी या आलमारी में जरूर रखना चाहिए। इससे आपके घर में पैसों की कमी नहीं होगी। इसके अलावा आप श्री यंत्र भी रख सकते हैं।

कमल का फूल
कमल का फूल देवी लक्ष्मी के सबसे प्रिय फूलों में से एक है। इसलिए पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी को कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। इसके अलावा इस फूल को घर की तिजोरी में भी रखना चाहिए। यह लक्ष्मी माता का आगमन है, साथ ही माता का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। लेकिन कमल का फूल रखने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि जैसे ही यह सूख जाए इसे तुरंत बदल दें।

हल्दी की गांठ
वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी की एक गांठ भी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने में मदद कर सकती है। इसके लिए बस हल्दी की एक गांठ को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और धन की कमी नहीं होगी।

भोजपत्र को तिजोरी में रखें
भोजपत्र को तिजोरी में रखना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके लिए पहले लाल चंदन को पानी में घोलकर स्याही की तरह इस्तेमाल कर मोर पंख की कलम बनाकर अखंड भोजपत्र पर ‘श्री’ लिख दें। ‘श्री’ लिखकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें।

दर्पण
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगा दर्पण भी नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। इसलिए तिजोरी के अंदर उत्तर दिशा में शीशा लटकाएं या छोटा शीशा रखें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होगी।

Related News