ममता ने किया है आदिवासियों का अपमान! जानें क्या है पूरा मामला

img

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि जिन आदिवासी महिलाओं ने अमित शाह को भोजन कराया था, ममता ने उनका अपमान किया है।

mamta banerjee

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बांकुड़ा दौरे के दौरान आदिवासी परिवार के घर में भोजन करने को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि शाह का भोजन फाइव स्टार होटल से लाया गया था। विजयवर्गीय ने कहा कि जिस आदिवासी परिवार ने अमित शाह को भोजन कराया था, ममता ने उनका अपमान किया है।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “यह आदिवासी महिलाओं का अपमान है, जिन्होंने अमित शाह को प्रेम और श्रद्धा के साथ भोजन कराया था। ऐसा लगता है कि ममता जी को सही सूचना नहीं मिली थी। वह दलित महिलाओं का अपमान कर रही हैं। ममता के आरोप कि अमित शाह ने बिरसा मुंडा का अपमान किया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उस मूर्ति के नीचे रखे बिरसा मुंडा के फोटो पर माल्यार्पण किया था।

ममता जी हमेशा ही लोगों को मिसगाइड करती हैं। बार-बार एक झूठ को बोलती हैं और उसको सत्य बनाने की कोशिश करती हैं। इस आरोप का सत्य से कोई वास्ता नहीं है। अभी तक 10 साल से जनता को भ्रम में रखा है और आगे भी रखना चाहती हैं, लेकिन जनता पहचान गई है। अब जनता धोखा में नहीं रहेगी।

बिरसा मुंडा की जयंती पर अवकाश की घोषणा पर कैलाश विजयवर्गीय ने कटाक्ष किया, “अभी अचानक क्यों याद आई? चुनाव में बिरसा मुंडा की याद आई। 10 वर्षों तक क्या किया? कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी जंगलमहल में नक्सलवाद को पैदा कर रही हैं। कुर्सी के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही हैं। वहां फिर से अशांति पैदा करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आदिवासियों व राज्य के लोगों ने मन बना लिया है कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी(तृणमूल कांग्रेस) की सरकार को विदा करेगी और बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।
Related News