img

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर महिलाएं मेहंदी लगाना एक रस्म का हिस्सा है और साथ ही सुंदर दिखने के लिए भी। लेकिन कई बार घर के कामों और ऑफिस के बीच महिलाओं को इतना समय नहीं मिल पाता कि वे अपने हाथों पर मेहंदी को लंबे समय तक टिकाए रख सकें। ऐसे में कुछ उपयोगी टिप्स की हेल्प से आप कम वक्त में अपने हाथों पर गहरी मेहंदी लगा सकती हैं और उसे गहरा भी कर सकती हैं।

लौंग का धुंआ लें

अगर आप अपने हाथों पर लगी मेहंदी का रंग गहरा करना चाहती हैं तो आपको अपने हाथों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाना चाहिए। इसके लिए एक तवे पर कुछ लौंग भून लें और उसका धुआं अपने हाथों पर लगाएं। ये उन हैक्स में से एक है जिसका इस्तेमाल सदियों से दादी-नानी करती आ रही हैं। तो मेहंदी लगाने के बाद आपको बस उसके सूखने का इंतज़ार करना है और मेहंदी गहरी नज़र आएगी।

अपने हाथों पर ठंडा तेल लगाएं

हाथों पर ठंडा तेल लगाने से हाथों में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे मेहंदी अच्छे से जमती है। तो आपको क्या करना है कि जब मेहंदी सूख जाए तो उसे हटा दें और फिर ठंडा तेल लगाकर सो जाएं। इससे मेहंदी अच्छे से जमेगी और हरी भी होगी। इसके अलावा आप विक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो इसी तरह काम करता है।

सरसों का तेल लगाएं

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए सबसे पहले मेहंदी को हटा लें और फिर अपने हाथों पर सरसों का तेल अच्छी तरह से पूरी हथेली पर लगा लें। उसके बाद सो जाएं। आप देखेंगे कि आपकी मेहंदी का रंग बहुत अच्छा चढ़ जाएगा। तेल आपके हाथों में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे मेहंदी का रंग बहुत गहरा हो जाता है।

नींबू और चीनी का पानी लगाएं

नींबू का रस निकालें और उसमें चीनी मिलाएं। इसके बाद इसे मेहंदी पर लगाएं। इससे मेहंदी का रंग निखरता है और उसका रंग गहरा होता है। तो इन टिप्स की मदद लें और फिर मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा। तो इस बार मेहंदी लगाने के बाद आप ये टिप्स अपना सकती हैं।

--Advertisement--