केरलः शुरुआती रुझानों में LDF को बड़ी बढ़त, जानें यहां BJP का हाल

img

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच रविवार को केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतगणना जारी है। केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाला सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा गठबंधन (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) राज्य के चार दशक पुराने ट्रेंड को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।

LDF को 75 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है जबकि यूडीएफ 56 सीटों पर आगे है। BJP और अन्य के खाते में 1-1 सीट जाती दिख रही है। BJP नेमोन सीट से आगे हैं। मेट्रोमैन ई श्रीधरन यहां से चुनावी मैदान में हैं।

माकपा नीत LDF को बढ़त का यह सिलसिला अंत तक चलता रहा तो यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी के भविष्य के लिए बड़ा झटका होगा। राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस के लिए चुनाव अभियान का नेतृत्व किया था। वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सत्ता में बने रहते हैं तो वह इतिहास बना देंगे।

आपको बता दें कि केरल की 15वीं विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को एक चरण में 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव में 70.52 % मतदान हुआ था।

Related News