जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

Horoscope

आज का पंचांग-

दिन: रविवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: ललिता पंचमी।

राशिफल-

मेष: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलता रहेगा।

मीन: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

Related News