
Kolkata Case: पश्चिम बंगाल के केजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। आरोपी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सरकार पर हमलावर है।
मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल परगना के मध्यमग्राम में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस बार गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और उसके रिश्तेदार की दुकान में तोड़फोड़ की।
परगना के मध्यमग्राम में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और उसके रिश्तेदार की दुकान में तोड़फोड़ की। इस समय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
एक स्थानीय टीएमसी पंचायत सदस्य के घर पर भी हमला किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत सदस्य के पति ने मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश की। साथ ही बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बारे में ट्वीट किया है।