img

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद अब कोलकाता में एक और दिल दहला देने वाली घटना घटी है। कोलकाता के आनंदपुर इलाके में एक महिला का शव मिला है। इस महिला का शव खून से लथपथ मिला था और वह कौन थी और कहां की रहने वाली थी, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कोलकाता के आनंदपुर इलाके में एक महिला की लाश मिली है। शव खून से लथपथ मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा महिला की हत्या कैसे और क्यों हुई? यह भी सामने आएगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस महिला से जुड़ी जानकारी हासिल करने की भी कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है।

इस बीच कोलकाता रेप केस ने पहले ही देश में गुस्से का माहौल बना दिया है। 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था। उसके शव के पोस्टमॉर्टम से पता चला कि इस महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस केस की आगे की जांच अब सीबीआई कर रही है।

--Advertisement--