img

Kolkata Rape Case: संजय रॉय कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में मुख्य आरोपी हैं। मीडिया से बात करते हुए उनकी बहन ने कुछ चौंकाने वाली बातें बताईं।

उन्होंने कहा, "मैंने उनसे 17 साल से बात नहीं की है, मैं उनसे मिली नहीं हूं। मैंने उन्हें कई सालों से नहीं देखा है, इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकती। मेरे पिता मेरी शादी के लिए तैयार नहीं थे। वह मुझसे कहा कि अगर ये शादी हुई तो हमारा कोई रिश्ता नहीं रहेगा। इसलिए कोई रिश्ता नहीं था।''

बहन ने आगे कहा कि "जब वो छोटा था तो वह एक सामान्य लड़के की तरह था। अब 17 साल हो गए हैं, इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकती। मैंने उसे पिछले कुछ सालों में कभी नहीं देखा। कभी झगड़े या ऐसी किसी चीज़ के बारे में नहीं सुना। मैं नहीं जानती।" मुझे यह भी नहीं पता कि क्या उसने ऐसा कुछ किया है।'' संजय की बहन ने कहा, ''नहीं, मगर अगर उसने ऐसा कुछ किया है, तो संविधान में जो भी सजा दी गई है, वह स्वीकार्य है। अगर उसने ऐसा किया है, तो ये बहुत गलत है।''

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 9 अगस्त को एक प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था। कहा गया कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के एक दिन बाद इस मामले में आरोपी संजय रॉय को अरेस्ट कर लिया गया। इस बीच, कोलकाता की विशेष अदालत ने शुक्रवार को मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति दे दी। डॉक्टर के शरीर के पास सीसीटीवी फुटेज और ब्लूटूथ पाए जाने के बाद संजय को अरेस्ट किया गया था।

 

--Advertisement--