Ayodhya थी नेपाल में जहां हुआ था भगवान राम का जन्म

img

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इतिहास की नई व्याख्या करते हुए कहा है कि प्राचीन अयोध्या नेपाल (Ayodhya_nepal) में थी और और भगवान राम यहीं पैदा हुए थे। ओली ने भारतीय भू-भाग कालापानी आदि पर दावा करने के बाद अब अयोध्या (Ayodhya) और भगवान राम के बारे में यह टिप्पणी की है।

काठमांडू में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल के वीरगंज के पश्चिम में अयोध्या (Ayodhya) नाम से पुराना गांव है यहीं से कुछ दूरी पर वाल्मीकि आश्रम है। महाराज दशरथ ने इसी गांव में संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ कराया था।

ओली ने पूछा कि ऐसे में अयोध्या (Ayodhya) भारत में कैसे हो सकती है और राम भारतीय कैसे हो सकते हैं? ओली ने कहा कि नेपाल के साथ सांस्कृतिक रूप से बहुत अन्याय हुआ है। नेपाल की विरासत को हड़पने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि नेपाल की पुत्री सीता का विवाह अयोध्या (Ayodhya) में हुआ था लेकिन यह अयोध्या (Ayodhya) भारत में नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत में अयोध्या (Ayodhya) होना संभव नहीं लगता। बिना किसी संचार और संपर्क साधन के जनकपुर से इतनी दूर आकर सीता से विवाह कैसे हो सकता था।

Related News