img

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। राहुल दो फरवरी को झारखंड के पाकुड़ पहुंचे थे, जहां से राहुल धनबाद, बोकारो और रामगढ़ होते हुए रांची पहुंचे। यात्रा 4 फरवरी को रामगढ़ पहुंची, जहां से शाम को रांची के लिए रवाना हुई। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कोयला ले जा रहे मजदूरों से बातचीत की और उनकी कमाई के बारे में जाना। इस बारे में राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है।

उन्होंने मजदूरों से मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वो उनसे बात करते और साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। राहुल ने कहा कि "साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर हर दिन 30-40 किलोमीटर सफर करने वाले इन युवाओं की आमदनी नाममात्र है। इनके साथ पैदल चले बिना इनका बोझ, इनकी परेशानी समझ में नहीं आती। अगर इन युवा मजदूरों की जिंदगी धीमी हो जाएगी तो भारत निर्माण का पहिया भी रुक जाएगा।''

रांची में राहुल के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे। शहर में जगह-जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। रांची जाने के क्रम में राहुल गांधी चुटुपालु घाटी के शहीद स्थल पर भी रुके। राहुल ने यहां शहीद टिकैत उमराव सिंह और शाहिद शेख को श्रद्धांजलि दी।

--Advertisement--