img

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार ने न्यूजीलैंड के विरूद्ध दूसरे वनडे मुकाबले में 14 साल पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सौम्या ने 151 गेंदों पर 169 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। उन्होंने ये रन 111।92 की स्ट्राइक रेट से बनाए। उन्होंने महज 24 गेंदों में 22 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए।

30 वर्षीय सौम्या ने न्यूजीलैंड के विरूद्ध इस पारी से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सौम्य सरकार के नाम न्यूजीलैंड में किसी एशियाई बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड है। 2009 में मास्टर ब्लास्टर ने क्राइस्टचर्च में नाबाद 163 रन बनाए थे।

ये विदेश में वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश की ओर से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी थी। सौम्या के 169 रनों के दम पर बांग्लादेश 291 रन बनाने में सफल रहा। विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने 57 गेंदों पर 45 रन बनाए। लेकिन, न्यूजीलैंड ने 46।2 ओवर में 3 बल्लेबाजों के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। विल यंग ने 94 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने भी 33 गेंदों पर 45 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने भी 99 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 95 रन बनाए। कप्तान टॉम लैथम (34) और टाल ब्लंडल (24) ने मैच समाप्त किया।

--Advertisement--