Lata Mangeshkar: अभी आईसीयू में ही हैं स्वर कोकिला, डॉक्टर बोले- ‘प्रार्थना कीजिये’

img

बॉलीवुड गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के सेहत को लेकर हर की चिंतित है और उनके शीघ्र ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि बीते 8 जनवरी को लता मंगेशकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हो आई थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। वह अभी भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। दुनियाभर के फैंस लता मंगेशकर के जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं। इधर डॉक्टर भी लगातार उनके हेल्थ की अपडेट दे रहे हैं।

Lata Mangeshkar

डॉक्टर ने लोगों से की प्रार्थना करने की अपील

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने उनकी सेहत के बारे में एक बार फिर से करोड़ों फैंस संग जानकारी शेयर की है। डाक्टर के मुताबिक- लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में हैं, उनका इलाज अभी भी जारी है, इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। उन्होंने फैंस से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने को कहा है।

गौरतलब है कि 92 वर्षीय लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ है। ऐसे में डॉक्टर्स उनकी उम्र को लेकर अधिक सतर्क हैं। यही वजह है कि उन्हें अभी भी आईसीयू में रखा गया है। कुछ दिन पहले लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देते हुए डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें 10-12 दिनों तक हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके।

इधर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के परिवारवाले और करोड़ों फैंस ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन सबकी चहेती लता मंगेशकर जल्दी स्वस्थ होकर अपने घर आ जाएं।

हर पीढ़ी के लोग हैं फैन

हजारों गानों को अपनी खूबसूरत आवाज देने वाली गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के फैन हर पीढ़ी के लोग है। लता मंगेशकर ने 7 दशकों तक अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने हर एक जनरेशन के साथ काम किया और लोगों का ढेर सारा प्यार पाया।

Lata Mangeshkar ने किसान आंदोलन को लेकर रिहाना के ट्वीट पर दिया करारा जवाब, कहा…

Related News