प्रियंका गाँधी से सतर्क योगी सरकार, हर ट्वीट पर ऐसे रखती है नजर!

img

 

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से हमेशा सतर्क रहती है। सूत्रों के मुताबिक़ प्रियंका गांधी के हर ट्विट, हर फेसबुक पोस्ट पर मुख्यमंत्री कार्यालय की पैनी नजर रहती है। यदि प्रियंका सरकार की किसी चूक की बाबत कुछ पोस्ट करती हैं तो योगी सरकार तुरंत एक्शन में आ जाती है। प्रियंका भी बेहद आक्रामक तरीकों से योगी सरकार को अपने निशाने पर रखे हुए हैं।

yogi adityanath priyanka gandhi

सीएम योगी और प्रियंका गांधी के बीच पिछले तीन दिनों से जारी बस राजनीति कोरोना काल में बहस का मौंजू बन गई है। सरकार द्वारा पहले बसों को अनुमति प्रदान करना और अगले ही दिन आदेश वापस ले लेने से सीएम योगी कि फजीहत हो रही है। आम जनता सरकार की मंशा पर सवाल उठा रही है। लोगों का कहना है कि आपात काल में सरकार को ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

हर बार प्रियंका गांधी को रोकने से योगी सरकार की हुई किरकिरी

योगी-प्रियंका के बीच चल रही रस्साकशी से सूबे के नौकरशाह खासे घबराए हुए हैं। राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीएम आगरा के खिलाफ राज्य के मजदूरों संग धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज करा कर नौकरशाहों को बेचैन कर दिया है। इसके बाद से ही सूबे के नौकरशाह मुख्यमंत्री के आदेशों कि तामील बेहद सतर्कता से करते हैं।

कांग्रेस ने बागी अदिति सिंह को किया निलंबित, पार्टी पर ही खड़े कर रही थी सवाल

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश कि राजनीति में तीन दशकों से कांग्रेस चौथे पायदान पर खड़ी है। प्रियंका गांधी हाशिए पर पड़ी पार्टी को वापस ट्रैक पर लाने में जुटी हुई हैं। वह योगी सरकार कि हर गतिविधि पर नजर रखती हैं। सरकार कि हर चूक को वग बगैर देरी के उजागर करती रहती हैं। इसका खामियाजा सूबे के नौकरशाहों को भुगतना पड़ रहा है। कहा तो यह भी जाता है कि जो काम नौकरशाह खुद कर नहीं पाते वे उसे प्रियंका गांधी से ट्विट करवाकर पूरा करवा लेते हैं।

कोरोना को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने सुझाया इतने दिनों का सख्त लॉकडाउन, 30 दिन छूट’ का फॉर्मूला

Related News