28 नवंबर 2019 राशिफल: आज इन राशि वालों को लगेगा तगड़ा झटका, इनको मिल सकता है रोज़गार

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं. इसलिए घर से निकलने से पहले दिए गए उपाय को ज़रूर अपनाए।

मेष: खंडग्रास चंद्र ग्रहण व्यावसायिक दृष्टि से तो सामान्य होगा, लेकिन कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। ग्रहण के समय तंत्र जप आपके लिए हितकर होगा।

26 नवंबर 2019 राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगी आर्थिक सफलता, इनको करना होगा पारिवारिक संकट का सामना

वृष: चंद्रग्रहण मानसिक क्लेश देना वाला है। व्यर्थ का मन में भय उत्पन्न होगा। अन्न का दान करें। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: खंडग्रास चंद्र ग्रहण जहां तक व्यावसायिक मामलों के लिए ठीक होगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन के लिए कष्टकारी होगा। एक-दूसरे के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क: ग्रहण सामान्य रूप से ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। आर्थिकत पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: मानसिक तनाव मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: ग्रहण का प्रभाव अगले कुछ दिनों में अप्रिय समाचार देगा, जिससे मन को कष्ट होगा। ग्रहण आपके लिए राजनीतिक दृष्टि से उत्तम है। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: चंद्रग्रहण का प्रभाव आपको आर्थिक समृद्धि देगा। ग्रहण का प्रभाव अगले ग्रहण 26 दिसंबर तक रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो इस अवधि में आपको रोजगार मिल सकता है।

वृश्चिक: ग्रहण आर्थिक हानि देगा। आपको 26 दिसंबर तक रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। धन हानि की आशंका है। शाही खर्च से बचना होगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें।

धनु: आपकी राशि पर ग्रहण पड़ रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। उदासीनता ठीक नहीं है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मकर: आपकी राशि भी ग्रहण से प्रभावित होगी। ग्रहण नहीं देखना चाहिए। अगले कुछ महीनों तक कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। मन को क्लेश मिल सकता है।

कुंभ: आपके लिए ग्रहण आर्थिक समृद्धि वाला होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो 26 दिसंबर तक पद, प्रतिष्ठा एवं रोजगार के लिए प्रयास करें, सफलता मिलेगी।

मीन: यह ग्रहण निजी सुख देने वाला है। भौतिक सुखों में वृद्धि कराएगा। व्यावसायिक सफलता देगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जारी प्रयास फलीभूत होगा।

Related News