img

गूगल मैप अनजान और नए रास्तों पर बहुत उपयोगी होता है। हालांकि, हैदराबाद के कुछ पर्यटकों के लिए यह मार्गदर्शन महंगा साबित हुआ जब उनकी एसयूवी एक नदी में गिर गई। यह हादसा आज सवेरे केरल के कोट्टायम जिले के कुरुप्पन्थरा इलाके में हुआ। कार में तीन पुरुष और एक महिला सवार थे, जो अलाप्पुझा की तरफ जा रहे थे।

उन लोगों को हालांकि इस घटना में कोई चोट नहीं आई। टाइम पर पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। मगर कार पूरी तरह से पानी में डूब गई और उसे निकालने का प्रयास जारी है।

जैसे ही कार के पानी में गिरने की जानकारी मिली कि पास ही गश्ती पर तैनात पुलिस और स्थानीय लोग मुसाफिरों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

आपको बता दें कि 2024  शुरुआत में तमिलनाडु के गुडलूर में गूगल मैप्स की गलती की वजह से एक कार सीढि़यों पर फंस गई थी। यह घटना तब हुई थी जब लड़कों का एक समूह कर्नाटक लौट रहा था। उन्हें मैप द्वारा क्वार्टर होते हुए एक सीढ़ी की ओर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि, वहां कोई रास्ता नहीं था।

--Advertisement--