गर्लफ्रेंड को छोड़कर उसकी मां से प्यार करने लगा युवक, अब किया यह ऐलान

img

नई दिल्ली। गर्लफ्रेंड के होते हुए भी किसी और से अफेयर कई बार निजी जीवन में कलह की वजह बन जाता है और रिश्तों में दरार आ जाती है। ऐसा ही एक वाकया सोशल मीडिया पर देखने को मिला। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई है। उसने बताया कि उसकी मां उस लड़के से शादी करने जा रही है जो कभी उसका बॉयफ्रेंड हुआ करता था। हालांकि अब वह लड़की उस लड़के के साथ ब्रेकअप कर चुकी है।

LOVE AFFAIR

लड़की ने बताया कि कैसे उसकी मां उसके पुराने बॉयफ्रेंड के निकट और कैसे उन दोनों के बीच प्यार हुआ उसे पता तक नहीं चला। लड़की ने बताया कि अब उसकी मां और उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड शादी करने जा रहे हैं। लड़की ने इस कहानी को सोशल मीडिया स्पेस पर शेयर किया है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम मैरिसा है। उसका एक बॉयफ्रेंड था।

हालांकि कुछ समय पहले दोनों अलग हो चुके थे लेकिन अचनाक एक दिन उसे पता चला कि उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसकी मां का अफेयर चल रहा है। इसके बाद तो वह हैरान रह गई। वह यह जानने के लिए उत्सुक हो उठी कि अब आगे ये दोनों क्या करेंगे। लड़की को यह तो पता था कि दोनों मिलते हैं लेकिन उसे पता नहीं था कि वह दोनों किस हद तक दोनों एक दूसरे के करीब आ चुके हैं।

एक दिन अचानक लड़की की मां ने उस लड़के से शादी का ऐलान कर दिया। जब लड़की को मां के इस निर्णय का पता चला तो वह सोच नहीं पाई कि उसकी मां ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की मां जिस लड़के से शादी करने वाली है वह लड़की का क्लासमेट था और फिर दोनों रिलेशनशिप में भी थे।

Related News