img

छत्तीसगढ़ के बस्तर में निरंतर नक्सली बीजेपी नेताओं को अपना टारगेट बना रही है। नक्सली अब तक छह भाजपा नेताओं को मौत के घाट उतार चुके हैं। अब एक बार फिर से बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया है।

नक्सलियों ने भाजपा युवा मोर्चा के महेश कोंटा पर हमला किया है। महेश भाजपा युवा मोर्चा प्रचार प्रसार विभाग के जिला प्रमुख हैं और पूर्व सरपंच भी हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब 01:00 बजे रामाराम के बीच पहाड़ी से 50 से ज्यादा ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। पूछताछ के बाद महेश कोठा को बंधक बनाकर सभी को छोड़ दिया गया।

पूर्व सरपंच को नक्सली अपने साथ जंगल ले गए और सोमवार को लगभग रात्रि 10:00 बजे धारदार हथियार से जख्मी कर सोहन पल्ली के पास छोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल महेश कोंटा को कुटरू में प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोटा के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि महेश गोटा को काफी गंभीर चोटें आई हैं। 

--Advertisement--