Lucknow। वर्ष 2018 बैच के PCS ऑफिसर को Girlfriend को प्रेमजाल में फांसकर दूसरी लड़की से शादी करना भारी पड़ गया। शादी के अगले ही दिन देर शाम बलिया की रहने वाली Girlfriend पीसीएस ऑफिसर के घर पहुंच गई। आशियाना इलाके स्थित उनके घर पर हंगामा काटा। नतीजतन उन्हें हवालात जाना पड़ा।
pcs anurag with police
इस पूरे घटनाक्रम के चलते PCS ऑफिसर को अपनी हिरासत में लेकर आशियाना पुलिस थाने पहुंची और पीड़ित युवती (girlfriend) की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल में डाल दिया। पीड़ित युवती ने PCS ऑफिसर पर ये आरोप लगाया कि उसने युवती (girlfriend) को शादी का झांसा देकर पहले उसका दैहिक शोषण किया और फिर गुप्-चुप दूसरी लड़की से शादी भी कर ली।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, रुचिखंड-2 निवासी अनुराग रंजन का चयन 2018 बैच में पीसीएस अफसर के रूप में हुआ। उन्हें जिला सूचना अधिकारी का पद मिला था। हालांकि, अनुराग रंजन ने अभी तक कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया है। बता दें कि बीते 12 दिसंबर को अनुराग की शादी हुई थी और 13 दिसंबर को वह अपनी नवविवाहिता पत्नी को लेकर घर पहुंचे थे।
रविवार शाम घर पर कार्यक्रम के दौरान बलिया से पहुंची युवती ने खुद को अनुराग की प्रेमिका बताया। उसने आरोप लगाया कि शादी का वादा कर अनुराग ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब अनुराग रंजन व उनके परिजनों ने युवती (girlfriend) का विरोध किया तो उसने जमकर हंगामा काटा। इसी दौरान युवती ने पुलिस-कंट्रोल-रूम को इसकी सूचना दे दी। PRV के अलावा थाना आशियाना की पुलिस भी मौके पहुंच गई।
पीड़ित युवती (girlfriend) की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने FIR दर्ज कर अनुराग रंजन को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, बलिया की रहने वाली युवती (girlfriend) आशियाना के औरंगाबाद क्षेत्र में किराये पर रहकर एक प्राइवेट निजी हॉस्पिटल में नर्स की जॉब करती है।
अनुराग रंजन और उस युवती की मुलाकात 3 वर्ष पहले एक कोचिंग सेंटर में हुई, जहां दोनों साथ-साथ पढ़ाई करते थे। पढाई के दौरान दोनों एक दूसरे के इतने नजदीक आ गए कि उन्हें आपस में प्यार हो गया। युवती का कहना है कि अनुराग ने उससे शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। साथ ही पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अनुराग ने उससे शादी के लिए नियुक्ति का इंतजार करने की बात कहता रहा।
इसी दौरान उसने गुप्-चुप तरीके से दूसरी लड़की से शादी कर ली। अनुराग की शादी की की खबर पाकर जब युवती अनुराग के घर पहुंची तो पहले उसे भगाने की कोशिश हुई। पुलिस के अनुसार अनुराग रंजन के पिता भी फाइनेंस डिपार्टमेंट में ऑफिसरकी पोस्ट से सेवानिवृत्त हैं।