img

आम आदमी पार्टी का पंजाब में पहला मेयर बन गया है। बीते कल को वार्ड नंबर आठ से सभासद बलजीत सिंह चन्नी को मोगा नगर निगम का मेयर चुना गया। राज्य में मोगा पहला नगर निगम है, जहां आप ने अपना मेयर बनाया है।

बलजीत सिंह चन्नी समाजसेवी हैं और गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं। सभी कौंसलर ने सर्वसम्मति से बलजीत सिंह चन्नी को मेयर चुना। चुनाव सुबह 10:00 बजे जिला डीसी कॉम्प्लेक्स में हुआ। इसमें 50 वार्ड के पार्षद के साथ मोगा से विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और जिले के सारे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बजे चन्नी को 50 में से 42 पार्षदों ने समर्थन दिया। वो 67 वोट में जीतकर कौंसलर बने थे। बलजीत सिंह चन्नी एक साधारण सिख परिवार से हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा बेटी है।

परिवार के गुजारे के लिए बलजीत सिंह जीटी रोड पर गाड़ियों की पेंटिंग का वर्कशॉप चलाते हैं। इसी के साथ वो पिछले 25 साल से समाजसेवा कर रहे हैं। कभी लावारिस लाश तो कभी सड़क हादसे के घायलों को अस्पताल तक पहुंचाते हैं। इसमें उनकी पत्नी भी साथ देती हैं। बलजीत सिंह के मेयर बनने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। बलजीत सिंह चन्नी मीडिया से बात करते भावुक हुए। उन्होंने आम आदमी पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि आज जो ताज उनके सिर पर सजा है, उसमें उनकी पत्नी का बहुत बड़ा योगदान है।

--Advertisement--