Maha Navami 2022: कल दोपहर तक ही रहेगी नवमी तिथि, जान लें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

img

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि (Maha Navami 2022)  4 अक्टूबर दिन मंगलवार को पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी कहते हैं। इस दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भय, रोग और शोक खत्म होता है। नवमी तिथि पर कन्या पूजन का भी विधान है। आइये जानते हैं इस साल कितने बजे तक रहेगी नवमी तिथि व किन मुहूर्त में कन्या पूजन नहीं करना है।

कितने बजे तक रहेगी नवमी तिथि

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 3 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 04 बजकर 37 मिनट के बाद आरंभ हो जाएगी, जो कि 4 अक्टूबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। (Maha Navami 2022)

बन रहा ये शुभ योग

ज्योतिषी बता रहे हैं कि महानवमी (Maha Navami 2022)  के दिन रवि और सुकर्मा योग का शुभ संयोग बन रहा है। रवि योग 4 अक्टूबर को पूरे दिन रहेगा। वहीं सुकर्मा योग 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 23 मिनट के बाद शुरू होगा

इन मुहूर्त में न करें कन्या पूजन

राहुकाल- 03:07 PM से 04:35 PM।
यमगण्ड- 09:13 AM से 10:41 AM।
गुलिक काल- 12:10 PMसे 01:38 PM।
दुर्मुहूर्त- 08:37 AM से 09:24 AM।

कन्या पूजन विधि

  • कन्या पूजन के लिए नौ कन्याओं और एक लड़के को आमंत्रित करना चाहिए। नौ कन्याओं को मां का स्वरूप और लड़के को भैरव का स्वरूप मानकर पूजा करने का विधान है।
  • यदि इस दिन नौ कन्याएं नहीं मिल पा रही हैं तो आप जितनी कन्याएं हैं उनका ही पूजन कर लें। बाकी कन्याओं के हिस्से का भोजन गाय को खिला दें।
  • कन्या पूजन से पहले सभी कन्याओं और लड़के के पैरों को स्वच्छ जल से धोएं और फिर उन्हें आसन पर बैठाएं
    अब सभी कन्याओं और लड़के को तिलक लगाएं।
  • इसके पश्चात् कन्याओं और भैरव स्वरूप लड़के की आरती करें।
  • अब कन्याओं को खिलाएं। कन्याओं को भोजन परोसने से पहले मंदिर में मां को भोग अवश्य लगा लें।
  • कन्याएं जब भोजन कर लें तो फिर उन्हें प्रसाद के रूप में कोई फल दें और अपने सामर्थ्यानुसार दक्षिणा भी दें।
  • सभी कन्याओं और भैरव स्वरूप लड़के के चरण स्पर्श भी करें और उनका आशीर्वाद लें।
  • कन्याओं को सम्मान पूर्वक विदा करें। मान्यता है कि कन्याओं के रूप में मां ही भी भोजन करने आती हैं।

Durga Puja का मजा खराब कर सकती है बारिश, UP-उत्तराखंड में अलर्ट, दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

Greater Noida Police ने पेश की अनूठी मिशाल, अपहरण के 10 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल परिजनों तक पहुँचाया, 50 हजार रूपये के पुरस्कार की घोषणा

Related News