उत्तर प्रदेश॥ राजधानी दिल्ली से कानपुर आ रहे विमान का अगला पहिया चकेरी हवाई अड्डे पर उतरते समय जाम हो गया। गनीमत रही कि रफ्तार कम होने की वजह से कोई दुर्घटना नहीं हुई। पायलट ने अपनी अकलमंदी से विमान को सुरक्षित एक किनारे खड़ा किया। इंजीनियरों ने ठीक करने की कोशिश की मगर सफल नहीं हो पाए।

जिसके चलते विमान दिल्ली लौट नहीं सका। अब ये विमान मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे फ्लाइट ने अहिरवां हवाई अड्डे पर लैंड किया। मेन रनवे से पार्किंग रनवे की ओर मुड़ी तो अगला पहिया जाम हो गया। उससे आवाज आने लगी।
जहाज के ड्राइवर ने किसी तरह प्लेन को किनारे कर खड़ा किया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी। फ्लाइट के सभी 82 यात्रियों को उतारा गया। वहीं इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मंगलवार सुबह बुलाया गया। सभी मुमकिन कोशिशों के बाद पहिया के जाम होने की वजह का पता नहीं चल सका। इसलिए यात्रियों से रिफंड लेने को कहा गया।
दिल्ली जाने वाले 80 लोगों में से 23 यात्रियों ने किराया वापस ले लिया। बाकी 57 यात्री मंगलवार को इस फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। कांशीराम अस्पताल के एसीएमओ डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी वेरोनिका सिंह की दिल्ली से पुणे की शाम साढ़े चार बजे कनेक्टिंग फ्लाइट थी। इससे जाना मुमकिन नहीं था, दूसरी व्यवस्था भी विमानन कम्पनी नहीं करा सकी। इसलिए रिफंड ले लिया है।
_549886508_100x75.png)
_397984810_100x75.png)
_1797433355_100x75.png)
_318461928_100x75.png)
_884555295_100x75.png)