वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में करें ये बदलाव, माना जाता है कि कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होगी

img

नई दिल्ली: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और कभी भी धन की कमी न हो. जिसके लिए वह मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी उचित परिणाम नहीं मिल पाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके पीछे का कारण घर का खराब वास्तु हो सकता है। यहां हम आपको वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजमाने से घर के वास्तु दोष दूर होने के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला भी माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार धन प्राप्ति के लिए एक्वेरियम को हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। एक्वेरियम के अंदर ब्लैक एंड गोल्डन यानी सुनहरे रंग की मछली जरूर रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे परिवार में पैसों की कमी नहीं होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल को कमरे की खिड़कियों में लगाना चाहिए। जब सूर्य की किरणें उन पर पड़ती हैं तो इन्द्रधनुष का आकार बन जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है। जिससे परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहता है।

Related News