Up kiran,Digital Desk : चित्तौड़गढ़ के कपासन रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मरून इंडस्ट्रीज के केमिकल फैक्टरी में सोमवार रात करीब 11 बजे बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी, जबकि भारी लोहे के टुकड़े 300 मीटर तक उड़कर एसडीएम और तहसीलदार कार्यालयों में गिर गए। आग की चपेट में पास की स्क्रैप फैक्टरी भी आई और उसका टीन शेड उड़ गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक हुए जोरदार ब्लास्ट से घरों के लोग डरकर बाहर निकले। सुबह मलबे का दायरा करीब 500 मीटर तक फैला हुआ पाया गया। दमकल विभाग की टीमों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विधायक अर्जुनलाल जीनगर और जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई और मामले की जांच जारी है।
एसपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार, हादसे के दौरान कई धमाके हुए और फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फैक्टरी में गुजरात से आए रॉ मटेरियल से पेन किलर बनाने का काम होता था।




