अपनी आवाज के जादू से भक्तों का मन मोह लेने वाली जया किशोरी आज घर घर में पहचानी जाती हैं। उनकी कथा वाचिका को सुनकर लोग ऐसे मोहित हो जाते हैं कि उस जगह से उठ ही नहीं पाते। आज वह देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी कथावाचन शैली और भजनों से लोगों का दिल जीत रही हैं। विशेष तौर पर जया किशोरी को श्रीमद् भगवत गीता और नानी बाई रो मायरा की कथा के लिए जाना जाता है।
साथ ही वह एक लाइफ मैनेजमेंट और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। सोशल मीडिया पर जया किशोरी की बड़ी फैन फॉलोइंग है। जो हमेशा एक बात कहती हैं। अगर समाज को सुधारना है, अगर देश को सुधारना है अपने आप को सुधारना शुरू करे। हर व्यक्ति अगर अपने आप को सुधारने का काम करेगा तो अपने आप ही दुनिया सुधर जाएगा।
बचपन में डांसर बनना चाहती थी किशोरी
छोटी सी उम्र में ही आध्यात्म की राह चुनने वाली जया किशोरी के सपने कुछ और ही थे। वह एक वेस्टर्न डांसर बनना चाहती थी और वह टीवी के पॉपुलर शो बूगी वूगी में क्लासिकल डांस परफॉर्म भी कर चुकी है। लेकिन उनके परिवार के लोगों को उनका वेस्टर्न डांस करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था।
जया किशोरी के पिता ने बताया था कि उनके रिश्तेदार डांस और सिंगिंग को अच्छा नहीं मानते हैं। इसीलिए उनके माता पिता ने जया को क्लासिकल डांस करने से मना कर दिया। इसके बाद जया किशोरी ने छोटी उम्र से ही कथा, सत्संग और भजन करते हुए अध्यात्म की राह को चुन लिया। आज के समय में जया अपनी कथा से घर घर में पहचानी जाती हैं।

_1035252646_100x75.jpg)
_966591976_100x75.jpg)
_744697955_100x75.jpg)
_1500699965_100x75.jpg)