मौसम विभाग ने किया अलर्ट- चक्रवात निवार से इन 2 जगहों को हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान

img

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात निवार के बुधवार के आधी रात से रफ्तार पकड़ने की संभावना है। विशेषकर पुडुचेरी और कराईकल में यह तूफान सबसे ज्यादा तबाही मचा सकता है। यहां भारी बारिश के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Cyclone prevention

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्यंजय महापात्रा के मुताबिक चक्रवात निवार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। इस तूफान की रफ्तार इस कदर होगी जिससे टीन के बने घर, पेड़ों के जड़ से उखड़ने के साथ केले और धान की खेती को नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

निवार तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम से आगे बढ़ते हुए उत्तर पश्चिम की तरफ 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह तूफान तमिलनाडु के कडलूर से 240 किलोमीटर दक्षिण पूर्व, 250 किलोमीटर पुडुचेरी और दक्षिण-पूर्व के चेन्नई 300 किलोमीटर है।

Related News