मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन स्थानों पर आज तेज हवाओं के साथ हो सकती है झमाझम बारिश

img

नई दिल्ली ।। छत्तीसगढ़ राज्य में बीते कल को देर शाम आखिर पहले मानसून ने दस्तक दे ही दी। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को सुबह आसमान में तेज धूप खिलने के बाद शाम 4 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं हवा में नमी का प्रतिशत 60 फीसदी तक हो गया, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेंटीग्रेट का अंतर आया है। रविवार को अंबिकापुर, बिलासपुर, जगदलपुर, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, जशपुर सहित कई जनपदों में एक से दो मिमी बारिश दर्ज की गई।

पढ़िए-पंजाब नेशनल बैंक में खाता रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, हो गया ये बड़ा ऐलान, अब से सभी खातों पर…

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून (Monsoon) धीरे-धीरे नॉर्थ इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। करीब एक माह से निरंतर 43-44 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ था। देर शाम बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

फोटो- फाइल

Related News