Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में आंधी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मानसून चाईबासा, साहिबगंज और पाकुड़ से गुजर चुका है, जिससे 26 जून को राज्य के उत्तरपूर्वी और दक्षिणपूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है। इसकी आशंका के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, सिमडेगा और गिरिडीह शामिल हैं। 26 जून को झारखंड के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान भी आ सकता है, साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजधानी रांची में आज यानी 25 जून को मौसम खुशनुमा रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम टेम्परेचर 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम टेम्परेचर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
_653206406_100x75.png)
_1586048789_100x75.png)
_1384267156_100x75.png)
_1620194283_100x75.png)
_1337916653_100x75.png)