img

हॉलीवुड के जाने माने  हीरो रॉबर्ट डी नीरो अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 50 दशकों से भी अधिक समय से वह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने 'द गॉड फादर 2', 'द इंटर्न', 'जोकर', 'कैसीनो' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और दो ऑस्कर जीते। लेकिन रॉबर्ट अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. 80 साल के रॉबर्ट अब सातवीं बार पिता बनने की वजह से सुर्खियों में हैं।

मई 2023 में रॉबर्ट सातवीं बार पिता बने। उनकी गर्लफ्रेंड टिफनी चेन ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। रॉबर्ट और टिफ़नी ने उसको जिया नाम दिया। इसके बाद रॉबर्ट ने पहली बार एक इंटरव्यू में 80 साल की उम्र में पिता बनने की खुशी जाहिर की है।

उन्होंने "जब मैं उसे देखता हूं, जो भी मैं करने में व्यस्त रहता हूं, वो सब भूल जाता हूं। वह बहुत प्यारी है। मैं 80 साल का पिता हूं और यह बहुत अच्छा है। मैं उसके साथ जितना संभव हो उतना समय बिताना चाहता हूं।

जिया के अलावा रॉबर्ट के छह और बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी से बच्चे ड्रिना और राफेल हैं। उनकी दूसरी पत्नी ग्रेस से भी उनके दो बच्चे एलीट और हेलेन हैं। रॉबर्ट की पूर्व प्रेमिका तुकी स्मिथ से जुड़वाँ बच्चे जूलियन और आरोन थे। अब उनकी गर्लफ्रेंड टिफनी से एक बेटी जिया है।

--Advertisement--