img

यूपी का यह वो डॉन है जो भारत की जेल में बंद है। लेकिन इस पर कानून किसी और देश का लागू होता है। इसके गुनाहों की लिस्ट इतनी लंबी है कि इसे फांसी होनी चाहिए। लेकिन भारत की अदालत और भारत सरकार चाह कर भी इसे 25 साल से ज्यादा जेल के अंदर कैद नहीं कर सकती।

जिस उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ माफिया और अपराधियों को मिट्टी में मिलाने की बात करते हैं उसी राज्य के आजमगढ़ का रहने वाला है ये खूंखार डॉन अबू सलेम अंसारी। लेकिन इसके ऊपर न तो यूपी का कानून काम करता और न ही भारत का कानून। आखिर ऐसा क्यों? आखिर न चाहते हुए भी इसे सरकार जेल से बाहर निकालने के लिए क्यों मजबूर है?

अबू सलेम के खिलाफ पहला मामला 1988 में मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। इसके बाद पहली बार 1991 में उत्तर पश्चिमी मुंबई में इसे गिरफ्तार किया गया। अबू सलेम दाऊद के गैंग में अपनी साख बहुत तेजी से बढ़ा चुका था। आपको बता दें कि इस डॉन के नाम से पूरा बॉलीवुड कांपता है।

--Advertisement--