BJP के एक और कार्यकर्ता की हत्या, इस पार्टी पर लगा आरोप, अब तक 300 से ज्यादा हुई हत्याएं

img

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक और कार्यकर्ता की हत्या का आरोप सामने आया है। मृतक की पहचान अमूल्य मंडल के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटासपुर एक नंबर ब्लॉक के गोपालपुर छह नंबर अंचल अंतर्गत सलामाबाद गांव के रहने वाले थे। यहां बूथ नंबर 149 के सक्रिय सदस्य के तौर पर अमूल्य मंडल को जाना जाता था। उन्हें शनिवार को ही मौत के घाट उतार दिया गया था।

bjp

तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने मारा

रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस बारे में जानकारी दी गई है। भाजपा का आरोप   है कि अमूल्य मंडल को सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने मारा है। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे।
पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिल सकी है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि राज्य में उनके 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया है।
Related News