Muslim Personal Law Board ने की तालिबान की हिमायत, कहा-आपको हिंदुस्तानी मुसलमान का सलाम

img

लखनऊ। अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होने के बाद पूरी दुनिया में अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। दक्षिण एशिया और मध्यपूर्व के देशों में अफरातफरी का माहौल है। चीन-पाकिस्तान और रूस समेत कई देशों ने तालिबान का समर्थन किया है। अब भारत में भी तालिबान के समर्थन में बयानबाजी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (Muslim Personal Law Board) के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने तालिबान के समर्थन में बयान दिया है। इससे पहले सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने भी तालिबान के समर्थन में बयान दिया था।

Nomani- Muslim Personal Law Board

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (Muslim Personal Law Board) के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि मैं तालिबान को सलाम करता हूं। तालिबान ने पूरी दुनिया की सबसे ज्यादा मजबूत सेनाओं को शिकस्त दी। इन नौजवानों ने काबुल की जमीन को चुमा और अल्लाह को शुक्रिया कहा।

सज्जाद नोमानी (Muslim Personal Law Board) ने कहा कि एक बार फिर इतहास दोहराया गया है। एक निहत्थी कौम ने सबसे मजबूत फौजों को शिकस्त दी है। काबुल के महल में वे दाखिल हुए। उनके दाखिले का अंदाज पूरी दुनिया ने देखा। उनमें कोई गुरूर और घमंड नहीं था। बड़े बोल नहीं थे। नोमानी तालिबान लड़ाकों को मुबारकबाद देते कहा कि आपके हौसले और जज्बे को सलाम करता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले संभल से सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने भी तालिबान के समर्थन में बयान दिया। बर्क ने कहा कि तालिबानी अपने देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। यही नहीं बर्क ने तालिबान लड़ाकों की तुलना भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों से करते हुए कहा कि तालिबान अपने देश को आजाद करना और चलाना चाहते हैं। (Muslim Personal Law Board)

सपा सांसद के इस बयानके बाद बीजेपी नेता राजेश सिंघल की तहरीर पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह) के अलावा 153ए और 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है। (Muslim Personal Law Board)

Vaccination : लोग लाइन में करते रहे इंतजार, इस शख्स ने खिड़की से लगवा लिया टीका, देखें वीडियो

Related News