क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना मेरी पहली प्राथमिकता: नवागत थानाध्यक्ष

img

महराजगंज। पनियरा थाने पर नवागत थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। पनियरा थाने पर तैनात थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्र का 19 सितंबर को स्थानांतरण कर दिया गया था।

sanjey mishra

नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर पनियरा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए, बताया कि अपराधियों पर नकेल कसना उनका मुख्य उद्देश्य है। क्षेत्र में हर छोटी बड़ी घटनाओं को साझा करें। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान किया जाएगा। -अमित श्रीवास्तव

Related News