img

बॉक्स ऑफिस पर सात दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान पहले दिन से कई नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं कई रिकॉर्ड तोड़ भी चुकी है। इसके चलते उम्मीदें और भी ज्यादा बनी हुई हैं, जो हर दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ पूरी होती नजर आ रही हैं।

दरअसल, केवल सात दिनों में जवान का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 350 करोड़ से ज्यादा का हो गया है, जबकि वीक डेज कलेक्शन कई लोगों को हैरान कर सकता है।

हालांकि भारत में ही नहीं दुनिया भर में भी जवान का ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। तो चलिए अब जानते हैं जवान का सात दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार जवान ने सातवें दिन 23.3 करोड़ की कमाई की है, जोकि आठ हफ्ते में सबसे कम है। इसके बाद जवान का भारत में ओवरऑल कलेक्शन 368.38 करोड़ हो गया है। वहीं दुनिया भर में फिल्म की कमाई 621 करोड़ हो गई है और इंडिया ग्रॉस 615 करोड़ हो गई है। 
 

--Advertisement--