भाजपा की नई प्रभारी लिस्ट आई सामने, स्मृति ईरानी को मिली दो राज्यों की कमान, जानिए BJP की नई सूची में और क्या बदला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत और धारदार बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में बुधवार को देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों (कुल 36 क्षेत्रों) के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
आगामी चुनावों और सांगठनिक विस्तार को देखते हुए पार्टी ने केंद्रीय स्तर के अनुभवी नेताओं और पूर्व मंत्रियों को राज्यों की कमान सौंपी है। इस बड़े फेरबदल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे दो महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभारी बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ नेता हरीश द्विवेदी को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपी, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में इन दिग्गजों को मिली कमान
राजनीतिक रूप से देश के सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश का प्रभार राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को सौंपा गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं दक्षिण और पहाड़ी राज्यों के संतुलन के तहत राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड दोनों राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से मजबूत गुजरात का प्रभार तरुण चुघ संभालेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी बनाया गया है, जिनके साथ जामयांग सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश सह-प्रभारी के रूप में काम करेंगे।
जम्मू-कश्मीर व पंजाब में सतीश पूनिया, महाराष्ट्र में बैजयंत पांडा को दायित्व
सीमावर्ती राज्यों में सांगठनिक संतुलन साधने के लिए राजस्थान के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब दोनों राज्यों की देखरेख का जिम्मा दिया गया है। पंजाब में उनके साथ वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर सह-प्रभारी होंगे, जबकि जम्मू-कश्मीर में रीना कश्यप सह-प्रभारी रहेंगी। महाराष्ट्र में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा प्रभारी होंगे और अमित मालवीय, सदानंद तनावड़े व कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। राजस्थान का प्रभार संजय भाटिया को दिया गया है, जहां कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी बनाए गए हैं। युवा नेता अनिल के. एंटनी को गोवा और नागालैंड का दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा राज्य प्रभारी एवं सह-प्रभारी: 36 राज्यों और UTs की आधिकारिक सूची
| क्रमांक | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | राज्य प्रभारी | राज्य सह-प्रभारी |
| 1. | अंडमान और निकोबार | जय प्रकाश | - |
| 2. | अरुणाचल प्रदेश | देवेश कुमार | - |
| 3. | आंध्र प्रदेश | अरविंद भदोरिया | वनथी श्रीनिवासन |
| 4. | असम | मंगल पांडे | फांगनोन कोन्याक और मनोज तिग्गा |
| 5. | बिहार | हरीश द्विवेदी | संगीता यादव और रोहन गुप्ता |
| 6. | चंडीगढ़ | महेंद्र पांडे | - |
| 7. | छत्तीसगढ़ | स्मृति ईरानी | सिद्धार्थ शंभू |
| 8. | दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी | - |
| 9. | दिल्ली | विनय सहस्रबुद्धे | जामयांग सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश |
| 10. | गोवा | डॉ. भारती प्रवीण पवार | अनिल के. एंटनी |
| 11. | गुजरात | तरुण चुघ | अजय महावर और गोमती साई |
| 12. | हरियाणा | स्मृति ईरानी | डॉ. भोला सिंह |
| 13. | हिमाचल प्रदेश | श्रीकांत शर्मा | दर्शना सिंह |
| 14. | जम्मू और कश्मीर | डॉ. सतीश पूनिया | रीना कश्यप |
| 15. | झारखंड | गजेंद्र पटेल | सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह |
| 16. | कर्नाटक | हरीश द्विवेदी | कसम वेंकटेश्वरलू |
| 17. | केरल | एम. नागराजा | एम. वेंकटेशन |
| 18. | लद्दाख | राजकुमार भाटिया | - |
| 19. | लक्षद्वीप | जॉर्ज कुरियन | - |
| 20. | मध्य प्रदेश | बिप्लब कुमार देब | रेखा वर्मा |
| 21. | महाराष्ट्र | बैजयंत जय पांडा | अमित मालवीय, सदानंद तनावड़े और कमलजीत सहरावत |
| 22. | मणिपुर | डॉ. राजदीप रॉय | - |
| 23. | मेघालय | कनाड पुरकायस्था | डॉ. नुमल मोमिन |
| 24. | मिजोरम | डॉ. भगवत कराड | - |
| 25. | नागालैंड | अनिल के. एंटनी | - |
| 26. | ओडिशा | दग्गुबाती पुरंदेश्वरी | डॉ. स्वदेश सिंह |
| 27. | पुदुचेरी | के. सुरेंद्रन | - |
| 28. | पंजाब | डॉ. सतीश पूनिया | वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर |
| 29. | राजस्थान | संजय भाटिया | कविता पाटीदार और कुलजीत चहल |
| 30. | सिक्किम | राजू बिस्ता | - |
| 31. | तमिलनाडु | राम माधव | निर्मल कुमार सुराना और डी.के. अरुणा |
| 32. | तेलंगाना | सुनील बंसल | अभय पाटिल और रेखा शर्मा |
| 33. | त्रिपुरा | मृगांका देव बर्मन | - |
| 34. | उत्तर प्रदेश | विनोद तावड़े | जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा |
| 35. | उत्तराखंड | राम माधव | अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज |
| 36. | पश्चिम बंगाल | सुनील बंसल | लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाह |
केंद्रीय टीम का पुनर्गठन: स्मृति ईरानी को महासचिव का पद, कई नए चेहरे शामिल
इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति और पदाधिकारियों की केंद्रीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव और 16 मोर्चा अध्यक्ष शामिल किए गए थे। उस फेरबदल में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बैजयंत जय पांडा, रेखा वर्मा और तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया, जबकि स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिका दी गई। इसके साथ ही तीरथ सिंह रावत, राम माधव, डी. पुरंदेश्वरी, वर्षाबेन दोषी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा और मधुचंद्र कर को नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर टीम में शामिल किया गया था, जबकि सौदान सिंह, सरोज पांडे और लक्ष्मीकांत बाजपेयी जैसे पुराने चेहरों को उपाध्यक्ष पद से मुक्त किया गया था।