ट्रेन टिकट बुक करना हुआ अब और भी आसान; IRCTC ने लॉन्च किया नया बीटा वर्जन, जानिए क्या है खास
इंडियन रेलवे (IRCTC) ने अपने करोड़ों पैसेंजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन (Beta Version) लॉन्च कर दिया है। इस नई वेबसाइट के डिजाइन से लेकर आधुनिक फीचर्स तक में बड़ा अपग्रेड किया गया है।
रेलवे की इस नई वेबसाइट को फिलहाल टेस्टिंग फेज के लिए उतारा गया है, जिसके जरिए यूजर्स रेगुलर टिकट के साथ-साथ आसानी से तत्काल टिकट भी बुक कर सकेंगे। हालांकि, इस नई वेबसाइट का इस्तेमाल करने और टिकट बुकिंग के लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स पूरे करने होंगे।
यूजर फ्रेंडली डिजाइन और मजबूत सिक्योरिटी के साथ आई नई वेबसाइट
आईआरसीटीसी की इस नई बीटा वेबसाइट को बेहद यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए कई अलग-अलग सेक्शंस को एक साथ इंटीग्रेट किया गया है, ताकि रेल यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकें। इस नई बीटा वेबसाइट पर नेविगेशन बेहद आसान कर दिया गया है। इसके साथ ही, यात्रियों के डेटा और ट्रांजैक्शन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी सिक्योरिटी को भी पहले से काफी ज्यादा एडवांस्ड और मजबूत बनाया गया है।
पहली बार लॉग-इन करने पर करना होगा ये जरूरी काम
अगर आप पहली बार IRCTC की इस नई बीटा वेबसाइट में लॉग-इन करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिना इस वेरिफिकेशन के आप नई वेबसाइट के जरिए कोई भी ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही आप इस नए प्लेटफॉर्म का पूरा एक्सेस पा सकेंगे:
- सबसे पहले नई वेबसाइट पर लॉग-इन करने के बाद राइट साइड में दिए गए User ID वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद My Profile सेक्शन में जाकर Authenticate User वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यदि आपका [Aadhaar Redacted] पहले से वेरिफाइड या लिंक्ड है, तो वह आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यदि वह लिंक नहीं है, तो आपको अपने [Aadhaar Redacted] की डिटेल्स दर्ज करके उसे ऑथेंटिकेट करना होगा।
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए क्यों जरूरी है आधार ऑथेंटिकेशन?
भारतीय रेलवे के नए और सख्त नियमों के मुताबिक, बिना Aadhaar Redacted ऑथेंटिकेशन के आप अपने IRCTC अकाउंट से किसी भी सूरत में तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) बुक नहीं कर पाएंगे। अगर आपके अकाउंट के साथ Aadhaar Redacted लिंक है और आपने उसे पहले ही ऑथेंटिकेट कर रखा है, तो आप बिना किसी रुकावट के तुरंत तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
- सबसे पहले नई वेबसाइट पर विजिट करके अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग-इन करें।
- इसके बाद दाईं ओर ऊपर की तरफ दिए गए User ID पर क्लिक करें।
- फिर My Profile में जाने के बाद Authenticate User के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके [Aadhaar Redacted] से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा।
- उस [Aadhaar Redacted] ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करें, जिसके बाद आपका Aadhaar Redacted सफलतापूप्रवक ऑथेंटिकेट हो जाएगा।
- इस प्रक्रिया के पूरी होते ही आप नई वेबसाइट के जरिए आसानी से तत्काल और रेगुलर टिकट बुक कर पाएंगे।