Navratri 2022: देवी मां की कृपा चाहिए तो अपनाएं वास्तु के ये टिप्स

img

हिन्दुओं का प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) 26 सितंबर से आरंभ हो चुका है। इस बार शारदीय नवरात्रि का समापन नवमी तिथि 4 अक्टूबर को होगा। 5 अक्टूबर दशमी तिथि को दुर्गा विसर्जन और दहशरा होगा। नवरात्रि के इन 9 दिनों में माता रानी के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है।

इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं और घर में सुख- समृद्धि और शांति आती है। मां की पूजा से भक्तों के सारे कष्ट कट जाते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषी बताते है कि जो लोग गरीबी में जीवन गुजार रहे हैं, धन-दौलत और पैसों का अभाव है, उन्हें शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) में वास्तु कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। मान्यता है कि वास्तु के इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आयेगी और घर धन दौलत से भर जाएगा।

वास्तु के उपाय

  • शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022)में पूरे नौ दिनों तक घर के मुख्यद्वार पर आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाएं। कहते है इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है और सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
  • हर दिन घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं और जल में हल्दी डालकर अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन का आगमन अनवरत बना रहता है और गरीबी नहीं आती है।
  • ज्योतिषी कहते हैं कि नवरात्रि (Navratri 2022) में देवी माता दुर्गा के कदमों के निशान को मुख्य द्वार पर घर के अंदर की तरफ लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और धन बढ़ता हैं।
  • नवरात्रि (Navratri 2022) में देवी माता के मंदिर में जाकर लाल रंग की पताका अर्पित करें और उसे मंदिर पर फहराएं। कहते हैं इस उपाय से घर पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी और जातक को हर मनोकामना पूरा होगी। साथ ही काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा।
  • ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि पान की पत्तियों के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाकर नवरात्रि (Navratri 2022) में माता रानी को अर्पित कर पूजा करें। इसके बाद इन इस पत्ते को लेकर अपने सिरहाने रख कर सोएं। मान्यता हैं कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार की सारी अड़चनें दूर हो जाती हैं।

Indian Army Agniveer Recruitment: 1600 मीटर की दौड़ लगाने से पहले ही कम हाइट के चलते हुए बाहर अभ्यर्थी

UP Tourism: झांसी किला घूमने जा रहे हैं तो इन चीजों को जरूर देखें

Related News