न BJP- न RSS, CAA के खिलाफ हिंसा प्रदर्शनों के पीछे इस संगठन का हाथ!

img

उत्तर प्रदेश॥ CAA के विरूद्ध हुए हिंसक प्रदर्शनों को लेकर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा‎ कि हिंसक प्रदर्शनों के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का ही हाथ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी की जांच में पीएफआई के विरूद्ध बेहद गम्भीर तथ्य सामने आये हैं। मौर्या ने सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों को भी मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के लिए लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया आतंकी संगठन सिमी का ही बदला हुआ रूप है।

सिमी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पापुलर फ्रन्ट ऑफ इंडिया के नाम से यह संगठन देश विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा है। ‎फिलहा डिप्टी सीएम ने कहा कि ईडी की रिपोर्ट के बाद यह साफ हो गया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने ही हिंसा करायी है। उन्होंने कहा कि पीएफआई आर्थिक मदद के ज़रिये खतरनाक खेल खेल रही है।

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि अदालत जाना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन योगी सरकार इस संगठन की ओर से दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में पुरजोर ढंग से अपना पक्ष रखेगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली सहित यूपी के कई शहरों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर कहा कि यह प्रदर्शन आम नागरिक नहीं, बल्कि किराए पर लाए जा रहे लोग कर रहे हैं।

पढ़िए-हिंदुस्तान को मिला इस खतरनाक देश का समर्थन, EU ने यूरोपीय संसद में CAA प्रस्ताव से खुद को किया अलग

‎फिलहाल प्रतिदिन के भुगतान पर आंदोलन स्थल पर लोग लाए जाते हैं। उप मुख्यमंत्री ने इसे अराजकता फैलाने की सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून की खिलाफत को देश विरोधी ताकतें हवा दे रही हैं। हालां‎कि इस़ पर सरकार की पूरी नजर है।

Related News