भूलकर कभी भी आम के साथ न खाएं ये चीजें, नहीं तो भुगतने पड़ेंगे ये अंजाम

img

हेल्थ डेस्क। वैसे तो हम सभी जानते हैं कि आम फलों का राजा है और आम सभी की पसंद भी है। गर्मी शुरू होते ही आम देखकर लोगों का मन मचलने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आम को खाते समय आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखने की आवश्यकता है। दरअसल कुछ एसी चीजें हैं जिसके साथ अगर आप आम का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। यहां हम बताएंगे ऐसे ही चीजों के बारे में….

mango

दूध और आम 

आम को लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसका पना बनाकर पीते हैं, कुछ चटनी बनाकर, इसका अचार बनाया जाता है वहीं पके आम से ढेरों डिशेज बनती हैं। सबसे पहले बात करते हैं मैंगोशेक की। मैंगोशेक बनाने के लिए इसमें दूध और कुछ लोग आइसक्रीम भी डालते हैं।

आयुर्वेद के मुताबिक, आम को दूध के साथ मिलाने से जठर अग्नि प्रभावित होती है, जिससे शरीर के दोषों (वात, पित्त और कफ) का संतुलन बिगड़ जाता है। जठर अग्नि प्रभावित होने से खाना ठीक से नहीं पचता और पेट फूलने, गैस बनने जैसे समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद में दूध के साथ खट्टे फल लेना मना होता है।

दही और आम

आम के साथ दही खाने के लिए भी मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दही की तासीर ठंडी होती है और आम की गरम। ठंडा, गरम एक साथ खाने से बॉडी में टॉक्सिन बन सकते हैं और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

करेला और आम

अगर आपने पका आम खाया है तो इसके तुरंत बाद या साथ में करेला न खाएं। आम और करेले का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता। इससे उल्टी, जी घबराना या सांस में दिक्कत होने की बात कही जाती है। हालांकि फूड एक्सपर्ट्स इस लॉजिक को नहीं मानते। लेकिन अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सेंसिटिव है तो इसको अवॉइड करना ही बेहतर है।

Related News