img

इसरो और देश के लोगों के लिए एक बुरी खबर है। इसरो के एक वैज्ञानिक अब नहीं रहे हैं। भारत के मून मिशन यानि कि चंद्रयान तीन के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो गई है।

वैज्ञानिक वलारमथी का हार्टअटैक के कारण निधन हो गया। कुछ मशहूर हस्तियों, राजनेताओं, स्टार और खेल हस्तियों के आवास हमारे दिमाग में जिन्दगी भर के लिए रह जाती है। ऐसी ही एक आवाज फीकी पड़ गई थी जिन्होनें चंद्रयान लौन्चिंग में अपनी अनूठी आवाज़ से घोषणाएं की। वो रविवार शाम दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन से इसरो वैज्ञानिकों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली वलारमथी का निधन रविवार शाम को हो गया था। उन्होने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस साल 23 अगस्त को चाँद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान तीन को आन्ध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय की सुनाई देने वाली गिनती को वयलार ने ही आवाज़ दी थी। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकट कृष्ण ने कलाम के निधन पर शोक जताया है। 

--Advertisement--