नई दिल्ली ।। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को चंद दिन ही बचे हैं। यह दोनों 12 दिसंबर को जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा हाल ही में जोधुपर भी गई थीं।

जहां पर उन्हें उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का जायजा लेते हुए देखा गया। शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर खुद अपनी बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
खबरों की मानें तो निक जोनस डायबिटीज से ग्रसित हैं। हालांकि अब सब कंट्रोल में हैं। इस बात की जानकारी खुद निक जोनस ने ट्विटर पर दी। निक जोनस ने लिखा – ’13 साल पहले मुझे डायबिटीज टाइप वन का पता चला था। जो तस्वीर मैंने शेयर की है वह फोटो डायबिटीज होने के कुछ हफ्ते बाद की है। दूसरी फोटो अभी की है।
पढ़िए- राखी सावंत के बाद पीटते-पीटते बची सपना चौधरी, खली ने ऐसे किया बचाव
इसमें मैं स्वस्थ लग रहा हूं। अपने भोजन करने की इच्छा को नियंत्रित करना। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए और नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते हुए ब्लड शुगर को चेक करते हुए डायबिटीज नियंत्रित कर ली हैं।’
निक ने आगे लिखा – ‘इस बीमारी को अब कंट्रोल कर लिया है। इसके लिए अपने परिवार और दोस्तों का आभारी हूं। आपके जीने के अंदाज को कोई रोक नहीं सकता। शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।’ निक से पहले प्रियंका ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताया था।
प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था – ‘मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है।’
प्रियंका ने आगे कहा – ‘मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं है। कई बार ऐसा होता है स्टेज पर परफर्म करने के बाद भी इनहेलर की आवश्यकता होती है जब मैं धूल के इर्द -गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है, इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है इसकी वजह से काम में कभी भी रूकावट नहीं आई है।’
फोटो- फाइल




