img

सामाजिक एकता की मिसाल कायम करते हुए दो मित्र पैदल ही रमालला के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। दोनों दोस्तों में से एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम है। दोनों का कहना है कि वे राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह तक अयोध्या पहुंचने की योजना बना रहे हैं।

30 वर्षीय उस्मान अली और प्रिंस शर्मा ने अयोध्या के लिए पैदल निकल कर सामाजिक सौहार्द की मिसाल कायम की। लोग इन दोनों मित्रों को खूब आशीर्वाद दे रहे हैं।

उस्मान और प्रिंस का कहना है कि इस बार पूरा मुल्क खुश है। दोनों ने कहा कि राम मंदिर की पवित्रता से न सिर्फ हिंदू उत्साहित हैं बल्कि मुस्लिम भी खुश हैं। उस्मान अली और प्रिंस शर्मा ने कहा कि वे राम का नाम लेकर 480 किलोमीटर पैदल चलेंगे और फिर भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। दोनों दोस्तों के हाथों में भगवा झंडे और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है।

लोगों ने पूछा तो उस्मान अली ने कहा, भगवान श्रीराम सबके हैं। मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है लेकिन श्री राम का सम्मान करने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं है। इंसान के लिए मन का साफ होना बहुत जरूरी है। राम केवल भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हैं।

--Advertisement--