img

राजस्थान की राजधानी जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारों के मुताबिक पुलिस ने दोनों आरोपियों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को अरे्सट कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रोहित राठौड़ को राजस्थान में ही एक गांव से अरेस्ट किया है। वहीं फौजी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने बीती शाम को ही दोनों बदमाशों की पहचान कर ली थी। वहीं पूरी रात चली धरपकड़ और काम्बिंग अभियान के दौरान आज सवेरे दोनों बदमाशों को अरेस्ट किया गया। दोनों उभरते हुए बदमाश हैं और फिलहाल राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राकेश गोदारा के लिए काम करते हैं। पुलिस दोनों बदमाशों को भारी सुरक्षा में जयपुर लेकर पहुंच रही है। गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है।

गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है। पुलिस ने उस परए क लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। गोदारा साल 2012 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर देश से भाग गया था। विदेश जाने से पहले गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर में रहता था। दो हज़ार 19 में चूरू के सरदारशहर में भीम राव सारण की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी था। गोदारा ने गैंगस्टर राजू ठेहट की भी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत के बाद मंगलवार को पूरे राजस्थान में हड़कंप मच गया।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आवास पर उनसे मिलने के बहाने पहुंचे तीन बदमाश ने उन पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई। उनके निधन से राजपूत समुदाय में जबरदस्त आक्रोश पैदा हो चुका है। घटना के विरोध में राजपूत समाज ने राजस्थान बंद का आह्वान किया है। जयपुर समेत अन्य शहरों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

 

--Advertisement--