OMG: लापता हुआ रहस्यमयी ‘विमान’, फिर 30 साल बाद अचानक यहां उतरा

img

आज भी दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके रहस्य आज तक नहीं सुलझे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे राज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर यकीन करना नामुमकिन है. इस रहस्य ने दुनिया के बड़े से बड़े वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया था। करीब 66 साल पहले 1955 में एक ऐसे ही रहस्य ने लोगों को हैरान कर दिया था। आज हम आपको अमेरिका के एक ऐसे रहस्यमयी विमान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उड़ान भरने के करीब 30 साल बाद दूसरे देश में उतरा और कुछ समय बाद फिर से गायब हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2 जुलाई 1955 को फ्लाइट 914 ने अमेरिका के न्यूयॉर्क से मियामी के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में कुल 57 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। लेकिन न्यूयॉर्क से मियामी पहुंचने के बजाय आसमान से गायब हो गया. अमेरिका ने उस समय इसे खोजने के कई प्रयास किए, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बता दें कि फिलहाल हवाई जहाज से न्यूयॉर्क से मियामी पहुंचने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। अगर हम 1955 की बात करें तो न्यूयॉर्क से मियामी तक हवाई जहाज से अधिकतम 5 घंटे में पहुंचा जा सकता था।

दुनिया उस समय असमंजस में थी जब फ्लाइट 914, जो 1955 में गायब हो गई थी, रहस्यमय तरीके से वेनेजुएला के काराकस एयरपोर्ट पर 9 मार्च 1985 को 30 साल बाद उतरी थी। इस दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस विमान के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन लैंडिंग के कुछ ही देर बाद इस विमान ने एक बार फिर उड़ान भरी और फिर से आसमान में गायब हो गया।

बताया जाता है कि कराकस एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पायलट ने वहां मौजूद स्टाफ से पूछा कि यह किस साल चल रहा है? जब ग्राउंड स्टाफ ने कहा कि यह 1985 है, तो पायलटों ने एक गहरी सांस ली और कहा ‘ओह! हे भगवान’। इसके बाद विमान ने फिर आसमान में उड़ान भरी। हालांकि इस रहस्य में कितनी सच्चाई और कितना झूठ है इस बारे में कहना मुश्किल है। लेकिन 9 मार्च 1985 के बाद से इस विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अमेरिका अभी भी इस लापता विमान की तलाश में लगा हुआ है।

Related News